Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जनपद से दुष्कर्म की अनदेखी करतूत सामने आई है। अतर्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसकी फोटो स्टेटस (WhatsApp Status) में लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों स्वजातीय हैं। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पुलिस जांच में मामला
पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 10 दिन पूर्व यानी एक नवंबर की रात पशु बाड़े से घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का स्वजातीय 17 वर्षीय किशोर मिल गया। उसने उसे पकड़ लिया और खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो भी खींच ली। आरोप लगाया कि बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मन मर्जी से बुलाने लगा। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। लोक लाज के चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया। दो दिन पूर्व फिर ब्लैक मेलिंग करने लगा। बात नहीं मानी, तो उसने फोटो स्टेटस में लगा दी।
मामले की थाने में शिकायत
किशोर की हरकत से तंग आकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों किशोर समान उम्र के हैं। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी का डीएनए नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 मौतें
13 mins agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
9 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
9 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
10 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
15 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines