अंकुश, गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने तीन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था।
अभी पढ़ें – Swine Flu: झारखंड में स्वाइन फ्लू के चार केस मिले, हाई अलर्ट पर हेल्थ डिपार्टमेंट
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों की पहचान अर्जुन रैनू नरोटे, रमेश सायबी पल्लो और शशी समरू पुंगाटी के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नक्सलियों पर हत्या के कुल 14 केस दर्ज हैं। साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ के 20 मामलों में तीनों नक्सली शामिल रहे हैं। इसके अलावा इन पर दर्जनों चोरी, डकैती, लूट के केसे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, नक्सली रमेश सायबी पल्लो लाहेरी के कोयर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर पुलिस ने 4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं महिला नक्सली शशी समरू पुंगाटी कोठी के पद्दूर गांव की रहने वाली है। शशी के ऊपर भी पुलिस ने चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किया गया तीसरा नक्सली अर्जुन रैनू नरोटे झारेवाडा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
3 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
12 mins agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
30 mins agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
4 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines