Jaipur News : राजस्थान में बीजेपी की गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1 दिसम्बर 2022 को जयपुर से जनाक्रोश अभियान की शुरूआत की थी। लेकिन बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी ने इस अभियान की पोख खोल कर रख दी है। वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया गुट के आपसी झगड़ों का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। जिस दिन इस अभियान की शुरूआत हुई थी उसी दिन बीजेपी अध्यक्ष रैली में भीड़ नही जुटने से नाराज हुए थे। अब बीजेपी को अपने इस अभियान का रिव्यू करना पड़ रहा हैं। क्योकि रैलियों से भीड़ गायब है। सोमवार को दो महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की होंगी वही दूसरी बैठक कोर कमेटी की होगी।
और पढ़िए –Jaipur News : नाराज रंधावा गहलोत से बोले- सख्ती की जरूरत, बिना सख्ती नहीं चलता घर, पार्टी और देश
तीनों केंद्रीय मंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे
बीजेपी की कोर कमेटी में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सांसद सीपी जोशी, कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश बीजेपी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
10 जनवरी को समाप्त होगा अभियान
बीजेपी ने जनाक्रोश अभियान 1 दिसम्बर से शुरू किया था। इसमें पहले सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में रथयात्राएं की गईं। इसकी शुरुआत 1 दिसम्बर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। रथयात्राओं के बाद सभी विधानसभा सीटों में जनाक्रोश सभाएं की गईं। ये सभाएं लगभग 10 जनवरी तक खत्म होंगी।
नेताओं के परफॉर्मेंस का होगा रिव्यू
सोमवार को होने वाली बैठक में बीजेपी के जनाक्रोश अभियान की समीक्षा होगी। अभियान कितना इफेक्टिव रहा। इस पर चर्चा कर आकलन किया जाएगा। किस नेता या पदाधिकारी के क्षेत्र में जनाक्रोश अभियान कितना सफल रहा, यह भी देखा जाएगा।
भीड़ के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की कैटेगरी तय होगी
जनाक्रोश अभियान के रिव्यू के लिए विधानसभा सीटों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाएगा। जहां लगभग 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ सभाओं में आई हैं, उन्हें ए कैटेगरी में रखा जाएगा। इसी अनुसार बी, सी और डी कैटेगरी विधानसभा सीटों को दी जाएगी। जहां भीड़ बेहद कम या ना के बराबर थी, उन्हें डी कैटेगरी में रखा जाएगा।
और पढ़िए –Bihar News : बाजार गए तीन किशोर एक साथ हुए लापता, सदमे में परिजन, जानिए पूरा मामला
फीडबैक के आधार पर होगी प्लानिंग
यात्रा के दौरान आम लोगों से जो भी फीडबैक या शिकायतें मिलीं, उसके अनुसार बीजेपी एक डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। विधानसभावार शिकायतों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसी के साथ बीजेपी के अगले 3 महीनों के कार्यक्रम भी इन बैठकों में तय हो जाएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines