गणेश प्रसाद, औरंगाबाद : औरंगाबाद में गोह प्रखंड के अजान गांव से एक साथ तीन बच्चों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के गायब होने से परिजन सदमे में है। अनहोनी की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता तीनों किशोरो में अजान गांव निवासी मुनीम साव का 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, इसी गांव के स्व. राजेन्द्र ठाकुर का 10 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ शिवगुरू और कईल प्रजापति का 8 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को अपहरण की आशंका

बताया जा रहा है कि तीनों किशोर शनिवार को दोपहर में एक साथ गोह के बाजार गए थे। बाजार जाने के बाद तीनों देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनके दोस्तों से पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। तीनों किशोरों के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के घर भी फोन कर पता लगाने की कोशिश की, लेकिन रिश्तेदारों से भी कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजन बच्चों का अपहरण किये जाने की आशंका जता रहे है।

विज्ञापन

लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस

मामले को लेकर परिजनो ने गोह थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से किशोरों को ढूंढने की गुहार लगाई है। इस बारे में पूछे जाने पर गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि लापता बच्चों के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस बच्चों के पास मौजूद मोबाइल नंबर से उनका लोकेशन पता लगा रही है। लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। लोकेशन ट्रेस होते ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ