---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, चर्चित चेहरे का टिकट कटा

Congress sixth list for Rajasthan assembly elections 2023: लिस्ट में 23 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। महेश जोशी का टिकट काटा गया है।

---विज्ञापन---

Congress sixth list for Rajasthan assembly elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात छठी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 22 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। राज्य सरकार में मंत्री महेश जोशी का टिकट काटा गया है। कांग्रेस ने हवा महल से आर आर तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी की उम्मीदवार दीया कुमारी के सामने विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे। वह विद्याधर नगर से 2018 में चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा की सीट सहयोगी दल आरएलडी के लिए छोड़ दी है। यहां से वर्तमान विधायक सुभाष गर्ग हैं। आरएलडी यहां पहले से ही उन्हें उम्मीदवार बना चुकी है। सुभाष गर्ग गहलोत सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं। कांग्रेस ने छठी लिस्ट में पिलानी से जेपी चंदेलिया का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पीतराम काला को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावत के आरोप

हाल ही महेश जोशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। महेश जोशी के टिकट पर पिछले कई दिनों से सस्पेंस बरकरार था। आखिरकार ये साफ हो गया कि कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया है। महेश जोशी पर कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावत के आरोप लगे थे। महेश जोशी को इस्तीफा तक देना पड़ा था।

---विज्ञापन---

लिस्ट में ये नाम शामिल 

सांगरिया से अभिमन्यू पूनिया, भादरा से अजीत बेनीवाल, डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, पिलानी से पीतराम काला, दांता रामगढ़ से वीरेंद्र सिंह, शाहपुरा से मनीष यादव, चौमूं से शिखा मील बराला, आमेर से प्रशांत शर्मा, जमवारामगढ़ से गोपाल लाल मीणा, हवा महल से आर आर तिवाड़ी, विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल का नाम शामिल है। वहीं अलवर अर्बन से अजय अग्रवाल, मालपुरा से घासी लाल चौधरी, मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी, फलौदी से प्रकाश छंगाणी, लोहावट से किशनराम बिश्नोई, शेरगढ़ से मीना कंवर, सूरसागर से शहजाद खान, अहोरी से सरोज चौधरी, चौरासी से ताराचंद भगोरा, भीलवाड़ा से ओम नारायणनीवाल और लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू को मैदान में उतारा गया है।

First published on: Nov 04, 2023 11:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola