Chhattisgarh News: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव किए, उन्होंने कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया, जिसमें सबसे ज्यादा अहम बदलाव कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में हुआ है, खड़गे ने छत्तीसगढ़ में पीएल पुनिया की जगह हरियाणा कांग्रेस की कद्दावर नेता कुमारी शैलजा को नया प्रभारी बनाया है, जिसे 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुमारी शैलजा को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुमारी शैलजा को बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया है, दरअसल, शैलजा को चुनाव रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है, यही वजह मानी जा रही है कि उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया गया है। कुमारी शैलजा कांग्रेस की सीनियर नेता हैं, वह खाटी समाज से आती हैं, वो चार बार हरियाणा से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं, शैलजा यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा 2014 के चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। वह हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं, जबकि अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।
क्या इस वजह से हुई पुनिया की छुट्टी
बता दें कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पुनिया को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया था, उनके प्रभारी रहते हुए ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी, पुनिया में छत्तीसगढ़ में अच्छी मेहनत की थी और बूथ स्तर पर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया था, हालांकि उनको छत्तीसगढ़ प्रभारी से हटाने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका कार्यकाल पूरा होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खड़गे पुनिया को कोई बड़ी जिम्मेदार सौंप सकते हैं।
2023 में हैं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव
बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, जबकि विपक्षी पार्टी बीजेपी भी पूरी तैयारी कर रही है। ऐसे में शैलजा के आने से प्रदेश के अन्य संगठन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि कुमारी शैलजा और भूपेश बघेल की जोड़ी प्रदेश में चुनावी साल में कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
25 mins ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
7 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
8 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
9 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines