---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Congress President Election: अशोक गहलोत को मिलेगी शशि थरूर से चुनौती, जीत-हार में गांधी परिवार का रहेगा अहम रोल

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। मतदान 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही, वैसे-वैसे कांग्रेसी नेताओं की हलचल […]

---विज्ञापन---

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। मतदान 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही, वैसे-वैसे कांग्रेसी नेताओं की हलचल बढ़ती जा रही है। अब तक अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत का ही नाम सामने आ रहा है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने मैदान में शशि थरूर ही होंगे। इसके अलावा अभी तक तो किसी और कांग्रेस के नेता के चुनाव लड़ने की खबर सामने नहीं आ रही है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत की जीत तय मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांधी परिवार का समर्थन अशोक गहलोत के साथ रहेगा।

---विज्ञापन---

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे।

First published on: Sep 24, 2022 02:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola