हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'ज्योतिरादित्य सिंधिया जमीन माफिया हैं', कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए कई आरोप

विज्ञापन
Congress MLA Govind Singh Controversial Statement On Jyotiraditya Scindia

Congress MLA Govind Singh Controversial Statement On Jyotiraditya Scindia: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। ताजा मामला लहार से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह का है। गोविंद सिंह ने अशोक नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जनसभा में सिंधिया को चिंदी चोर और जमीन माफिया तक बता दिया।

सिंधिया जमीनों की हेराफेरी करता है

जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने सिंधिया को ज्योति प्रसाद कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सिंधिया जमीनों की हेराफेरी करता है उनके खिलाफ कई मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। कभी ना कभी तो न्याय मिलेगा। गोविंद सिंह ने कहा कि 8-10 साल पहले मैंने राहुल गांधी से कहा था कि भैया पूरे देश में आजादी आ गई। ग्वालियर में कांग्रेसी कब आजाद होंगे? हम लोगों को भी आजादी दिलाओ। लेकिन ईश्वर ने ऐसी सद्बुद्धि दी कि वे खुद ही छोड़ कर चले गए।

महाराजा वास्तव में चिंदी चोर है

उन्होंने कहा कि महाराजा वास्तव में चिंदी चोर है। मैं कहता हूं वो जमीन माफिया है। हम सिंधिया के विरोध के बावजूद भी मुरैना और ग्वालियर में जीत गए। बता दें कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह एमपी में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष है। वे भिंड जिले की लहार सीट से 7 बार से एमएलए हैं। गोविंद सिंह पहली 1990 के चुनाव में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। भाजपा इस सीट पर पहली और आखिरी बार 1985 में जीती थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें