Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दांव पेंच शुरू हो गए हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी उन्हें चुनाव में उतार सकती है।
कुनकुरी से लड़ना चाहते हैं चुनाव
नंदकुमार साय ने कहा कि ‘वह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हैं, मेरा गृह क्षेत्र कुनकुरी है। लेकिन आलाकमान का निर्णय मुझे स्वीकार होगा, जनता की सेवा करना मेरा उद्देश्य है, पार्टी मुझे छत्तीसगढ़ के जिस कोने से कहेंगी चुनावी मैदान पर उतर जाऊंगा।’
पार्टी के पक्ष में करूंगा प्रचार
नंदकुमार साय ने कहा कि वह ‘ पार्टी के पक्ष में प्रचार भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जनजातीय समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने की अपील करूंगा, आदिवासी सीटों पर जाकर जनता से अपील करूंगा कि कांग्रेस को वोट करें क्योंकि छत्तीसगढ़ में पुन कांग्रेस सरकार बनने वाली है।’ खास बात यह है कि नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ में बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी उन्हें चुनाव में उतार सकती है।
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता
बता दें कि नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ भाजपा के एक बड़े आदिवासी चेहरा और आदिवासी मुख्यमंत्री के सबसे बड़े पैरोकार माने जाते रहे हैं। साय तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं तीन बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए हैं। नंदकुमार साय अभिवाजित मध्य प्रदेश में 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। जबकि साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष भी रहे हैं।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
44 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
3 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines