नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगील ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेरगील ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता जनहित में निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दो कारणों से दिया है। आज कांग्रेस पार्टी के निर्णय जनहित में नहीं कुछ लोगों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। वास्तविकता से मुंह मोड़ा जा रहा है, जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा है।
अभी पढ़ें – Bihar News: भाजपा विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट तो बोले नीतीश कुमार, ये सच नहीं सुनना चाहते हैं
जयवीर शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस के जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें आपकी काबिलियत, जनता की आवाज़, युवाओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ लोग जो चुनाव भी हार चुके हैं, केवल उनकी ताजपोशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में लिप्त हैं और लगातार ज़मीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं।
एएनआई से बात करते हुए शेरगिल ने कहा, “मैंने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का प्राथमिक कारण यह है कि कांग्रेस में निर्णय अब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का निर्णय अब जमीनी हकीकत के साथ नहीं है। मैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एक साल से अधिक समय से समय मांग रहा हूं, लेकिन ये संभव नहीं हो पा रहा है।”
उन्होंने कहा, “पिछले 8 वर्षों में मैंने कांग्रेस से कुछ नहीं लिया, बल्कि केवल पार्टी को अपना सबकुछ दिया है। आज मुझे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि वे शीर्ष नेतृत्व के करीब हैं। यह मुझे स्वीकार्य नहीं है।” शेरगिल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना पत्र भेजा। शेरगिल ने अपने पत्र में कहा, “प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णय निर्माताओं की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।”
“इसके अलावा, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हित में नहीं है। बल्कि यह चाटुकारिता में लिप्त व्यक्तियों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहा है। यह है कुछ ऐसा जिसे मैं नैतिक रूप से स्वीकार नहीं कर सकता या जिसके साथ काम करना जारी रख सकता हूं।”
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, हथियार और पाकिस्तानी करेंसी बरामद
बता दें कि शेरगिल पेशे से वकील हैं और कांग्रेस के युवा नेताओं में प्रमुख लोगों में से एक थे। वे पंजाब के रहने वाले हैं। शेरगिल के पहले भी कांग्रेस पार्टी के कई युवा चेहरों ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जो अब केंद्रीय मंत्री हैं और जितिन प्रसाद हैं जो यूपी सरकार में मंत्री हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
8 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
10 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
12 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
13 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
15 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
16 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
16 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines