'भारत माता की जय' बोलने पर भड़कीं ये नेता, बोलीं- नारा लगाना है तो 'कांग्रेस जिंदाबाद' के लगाइए, Video
Edited By Rakesh Choudhary

Aradhna Mishra
Edited By Rakesh Choudhary

Aradhna Mishra
Congress Leader Angry On Bharat Mata Ki Jai Slogan: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। प्रदेश में पार्टी पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा ने जयपुर में पार्टी की बैठक के दौरान एक विवादास्पद बयान दे दिया। मिश्रा ने बैठक के दौरान कार्यकर्तााओं से कहा कि ‘भारत माता’ के नारे की बजाय ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगाए। घटना सोमवार को जयपुर में बैठक के दौरान हुई। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और मारपीट हुई। मारपीट और बहस के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। जिस पर कांग्रेस नेता ने उन्हें टोका और कहा कि इसकी जगह ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगाने को कहा।
After exposing anti-Hindu stance, now #Congress's anti-India stance also exposed.
During a meeting in #Jaipur, observer Aradhana Mishra condemns own party members for raising "Bharat Mata ki Jai" slogans!!
Asks them to chant "Congress Zindabad" instead.pic.twitter.com/cBRS1Zes7V
— NK (@nirmal_indian) September 5, 2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने माइक उठाया और कहा कि यदि किसी की ओर से नारा लगाया जाता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद भी कार्यकर्ता नहीं रुके और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इस पर मिश्रा ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा।
*वन-टू-वन बैठक में ‘गदर’:* ‘भारत माता की जय’ पर कांग्रेस पर्यवेक्षक नाराज, बोलीं- यह अनुशासनहीनता, कांग्रेस जिंदाबाद कहो https://t.co/g5FdMWuWRE
Congress observer Aaradhna Tiwari says chanting Bharat Mata Ki Jai is indiscipline; chant Congress Zindabad instead
Earlier too in… pic.twitter.com/3cbi726rQP
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) September 5, 2023
मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना तिवारी कहती हैं कि भारत माता की जय बोलना अनुशासनहीनता है, इसके बजाय कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाएं। इससे पहले भी राजस्थान में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय बोलने के खिलाफ धमकी दी थी और कहा था कि सोनिया जी की जय बोलो। जब आप ऐसा करते हैं तो यही होता है। पार्टी, परिवार को राष्ट्र से ऊपर रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: