नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर एक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव हो गया। बताया जा रहा है कि पथराव उस वक्त किया गया जब जुलूस संवेदनशील इलाके से गुजर रहा था। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया जिसके बाद मूर्ति को शांतिपूर्वक पंडाल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि वडोदरा शहर पुलिस थाने में दोनों पक्षों के सदस्यों के खिलाफ दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात हुई झड़प के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अभी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस और गुजरात दंगों से जुड़ी सभी कार्यवाही को बंद किया
पुलिस के मुताबिक, मामले में आईपीसी की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा), 336 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 295 (पूजा स्थल को अपवित्र करने) समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संवेदनशील मांडवी इलाके से गुजर रहा था जुलूस
जानकारी के मुताबिक, भगवान गणेश का जुलूस सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मांडवी इलाके में पानीगेट दरवाजे से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो सुमदाय के लोगों के बीच बहस हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। फिलहाल, इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त की जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोराडिया ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
MLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
25 mins agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
31 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
38 mins agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
43 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
51 mins agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines