कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। कोयला तस्करी मामले में ममता कैबिनेट के क़ानून मंत्री मलय घटक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है।
उन्हें 29 मार्च को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय बुलाया गया है, इसके आलावा 23 मार्च को उनके निजी सहायक को दिल्ली के ईडी दफ़्तर बुलाया गया है, हालांकि मंगलवार शाम इस संबंध में संपर्क करने पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।
और पढ़िए – Bengaluru: ‘झूठा है हिंदुत्व…’ ये ट्वीट कर बुरे फंसे कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
निगम के कई पार्षद भी ईडी के रडार पर
दूसरी ओर, ईडी ने दावा किया कि नोटिस मंत्री के ईमेल पर भेजा गया। वहीं दावा किया जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम के कई पार्षद भी ईडी के रडार पर है। मंत्री के निजी सहायक शंकर चक्रवर्ती की पत्नी पार्षद दीपा चक्रवर्ती का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है, वह बीमार हैं। वहीं मंत्री के करीबियों द्वारा इस तरह के नोटिस मिलने से इंकार किया जा रहा है।
कोयलांचल के प्रभावशाली नेता हैं मलय
बता दें कि कोयला तस्करी मामले में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी तथा साली से कई बार पूछताछ हो चुकी है। आरोप है कि कोयला तस्करी के मास्टरमाइंड अनूप मांझी उर्फ लाला से मलय घटक के निकट संबंध रहे हैं।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: कोर्ट ने ED को दिया नोटिस, 25 मार्च तक टली मनीष सिसोदिया की जमानत
ईडी सूत्रों ने बताया है कि राज्य के कानून मंत्री होने के साथ ही वह कोयलांचल क्षेत्र के प्रभावशाली तृणमूल नेता हैं। तस्करी से जुड़े लोगों के तार उनसे भी जुड़े मिले हैं इसलिए उनसे पहले भी पूछताछ हुई है। उनके घर छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 mins agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
30 mins agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines