CM Shivraj: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में मेट्रो ट्रेन भी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस मामले में आमने-सामने है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में भेंट कर प्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं संबंधी चर्चा की, जिसमें मेट्रो ट्रेन का मुद्दा भी उठाया गया।
सितंबर से पहले मेट्रो चलाने का लक्ष्य
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में उनसे कहा कि ‘राज्य सरकार का इस साल सितम्बर माह से पहले इंदौर और भोपाल शहरों में मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस संबंध में विशेषज्ञ मानव शक्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। ताकि राज्य के दोनों शहरों में जल्द से जल्द मेट्रो की शुरुआत हो सके। इसके लिए रेल मंत्री ने भी उन्हें मदद की बात कही है।’
और पढ़िए – RPSC Paper Leak Case: कटारा के बाद बेटा दीपेश भी SOG की हिरासत में, दामाद समेत तीन अन्य से भी पूछताछ
इसके अलावा सीएम शिवराज ने रेल मंत्री से इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया। साथ ही इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की ओर से समुचित कार्यवाई का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों लिंक परियोजनाओं के पूर्ण होने से इंदौर, पीथमपुर और धार क्षेत्र के और अधिक औद्योगिकीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने वर्षों पुरानी इंदौर-बुधनी रेल परियोजना की मांग को जल्द पूरा करवाने का भी अनुरोध किया।
और पढ़िए – Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने रायपुर में किया मिलेट कैफे का उद्घाटन, जानें क्या कहा
इंदौर-भोपाल में मेट्रो का काम जारी
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले मेट्रो चलाने की तैयारी में है। ऐसे में इस मुद्दे पर शिवराज सरकार तेजी से काम करने में जुटी है। वहीं यह मुद्दा चुनावी साल में एक बड़ा मुद्दा भी बनता जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
59 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
14 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines