हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम शिवराज का एक्शन, अचानक पहुंचे राशन दुकान, देखिए VIDEO

विज्ञापन
cm shivraj video

CM Shivraj Action: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं, कुछ दिनों पहले सीएम ने अचानक डिंडोरी और मंडला जिले में औचक निरीक्षण किया था, जबकि आज सीएम अपने गृह जिले सीहोर में ही औचक निरीक्षण पर पहुंच गए, जहां उन्होंने अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण किया, इस दौरान मुख्यमंत्री एक राशन दुकान पर भी पहुंचे जहां उन्होंने राशन वितरण की पूरी जानकारी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राशन दुकान पर किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद रमाकांत भार्गव और कलेक्टर के साथ छापीनेर की राशन दुकान पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने दुकान का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर चेक किया, सीएम ने कलेक्टर को भी रजिस्टर दिखाया। सीएम ने बारिकी से पूरी दुकान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि उन्हें राशन सही से मिल रहा है या नहीं, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें राशन मिलता है। जबकि दुकान पर रखे अनाज के बौरे भी मुख्यमंत्री ने चेक किए।

सीएम राइज स्कूल भी पहुंचे मुख्यमंत्री

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम राइज स्कूल भी पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। जबकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को थोड़ी देर पढ़ाया भी, अचानक अपने बीच सीएम शिवराज को देखकर बच्चे खुश हो गए, जबकि शिक्षक परेशान नजर आए। मुख्यमंत्री ने जिले के सभी अधिकारियों को सख्ती और अलर्ट रहकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

जारी है सीएम शिवराज का औचक निरीक्षण

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि वह किसी भी जिले का औचक निरीक्षण कर सकते हैं, ऐसे में अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति भी नजर आ रही है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने मंडला और डिंडोरी जिले का निरीक्षण किया था, जहां लापरवाही पाए जाने पर 6 बड़े अधिकारियों को संस्पेंड भी कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें