नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दलित सफाईकर्मी हर्ष सोलंकी के साथ बैठकर अपने घर पर खाना खाया। केजरीवाल ने हर्ष सोलंकी को अपने घर लंच का न्योता दिया था। इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए हर्ष और उनका परिवार हवाई रास्ते गुजरात से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर राघल चड्ढा ने उनका स्वागत किया।
लंच के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पूरे परिवार को बहुत अच्छा लगा कि हर्ष सोलंकी उनकी माता जी और उनकी बहन मेरे आमंत्रण पर हमारे घर आए और मेरे पूरे परिवार के साथ लंच किया। मैं उनके पूरे परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं कि वो इतनी दूर गुजरात से हमारे घर आए।
उन्होंने कहा, गुजरात से आए हर्ष सोलंकी के परिवार का अपने घर पर आदर सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम दोनों के परिवारों ने साथ बैठकर खाना खाया। ईश्वर इनके पूरे परिवार को सुख-समृद्धि और ख़ूब तरक़्क़ी दें।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के पिता बोले– सरकार ने रिसॉर्ट तोड़ दिया, वहां तो सबूत थे
सीएम केजरीवाल से मिलकर भावुक हो गए हर्ष सोलंकी
सीएम केजरीवाल से मिलकर हर्ष सोलंकी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 75 साल में पहली बार दलित समाज के लड़के को कोई नेता बोला, पहले आप मेरे घर खाना खाने आएं, फिर मैं आपके घर आऊंगा। ये गौरव की बात है। ऐसा लग रहा है खुली आंखों से सपना देख रहा हूं।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: रिजॉर्ट तोड़कर सबूत मिटाने के आरोपों का पुलिस ने किया खंडन, जारी किया Video
सोमवार को सफाई कर्मचारी और उनका पूरा परिवार सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा, जहां AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनकी आगवानी की। पंजाब भवन में उनके ठहरने का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारी और उनके परिवार के आने-जाने की व्यवस्था भी अपनी तरफ से की है।
अहमदाबाद में दिया था न्योता
गुजराता के अहमदाबाद में संवाद के दौरान एक सफाईकर्मी AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया था। जिसपर केजरीवाल ने सोलंकी को न्योता देते हुए कहा कि आप पहले परिवार के साथ मेरे घर आकर भोजन कीजिए। मैं जब आगामी दौरे पर गुजरात आऊंगा तब मैं आपके घर जाकर भोजन करूंगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
15 mins agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 hr agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines