चंडीगढ़: राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर करवाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े महोत्सव ‘पंजाब खेल मेला’ की तैयारियों की समीक्षा की।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद लाखों खिलाड़ियों के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और पंजाब खेल मेला उभरते खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच खेल की चिंगारी को और हवा देगा।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल मेले का प्रारंभिक उद्देश्य एक तरफ़ खेल के क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं की पहचान करना है और दूसरी तरफ़ राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस समय चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेर रहे पंजाब के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर उनको अनुकूल माहौल मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में चमत्कार दिखा सकते हैं।
भगवंत मान ने कहा कि यह मेला नौजवानों को अपना हुनर दिखाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने के अलावा राज्य में खेल के अनुकूल माहौल पैदा होना यकीनी बनाऐगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अपनी तरह का पहले ऐसा मेला होगा, जिसमें खिलाड़ियों और नागरिकों समेत चार लाख से अधिक लोग 28 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला ब्लॉक से राज्य स्तर तक करवाया जायेगा, जिस दौरान विजेताओं को सर्टीफिकेटों समेत कुल पाँच करोड़ रुपए के नकद इनाम दिए जाएंगे।
भगवंत मान ने बताया कि पंजाब खेल मेले के दौरान पैरा एथलीटों के साथ-साथ 40 साल से अधिक उम्र वर्ग वालों के लिए भी अलग-अलग खेल स्पर्धाएं होंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मेले के लिए पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने का आदेश देते हुये कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी भी राज्य सरकार की अपनी तरह की अनूठी पहल है और हर अधिकारी इसको कामयाब करने में कोई कसर बाकी न छोड़े। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह खेल भावना और उत्साह से दो महीने तक चलने वाले इस बड़े खेल कुंभ में भाग लें।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
16 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
30 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
38 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
47 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines