CM Ashok Gehlot Meet Angry Congress MLA Bharat Singh: सीएम अशोक गहलोत गुरुवार को कोटा में नाराज चल रहे सांगोद विधायक भरत सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरत सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मंत्री शांति धारीवाल और जिला कलेक्टर ओपी बनुकर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कोटा के प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन का दौरा किया।
बता दें कि सीएम गहलोत बुधवार से ही कोटा के दौरे पर है। बुधवार को उन्होंने 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए आॅक्सीजोन पार्क का शिलान्यास किया। सीएम गहलोत गुरुवार को पार्टी से नाराज चल रहे विधायक भरत सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने भरत सिंह के साथ चाय पी। इस दौरान काफी देर तक सीएम ने विधायक के साथ अकेले में चर्चा की। भरत सिंह पिछले काफी समय से गृहमंत्री के तौर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सीएम गहलोत का विरोध कर रहे थे। इसके विरोध में उन्होंने 2 दिन पहले मुंडन भी कराया था।
सीएम मुझसे मिलने आएं यह उनका बड़प्पन
मुलाकात के बाद भरत सिंह ने कहा कि मैं उनका लगातार विरोध कर रहा था। फिर भी वे मुझसे मिलने पहुंचे यह उनका बड़प्पन है। भरत सिंह ने कहा कि मैं उनके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाता रहा हूं। उनको भी बुरा लगा होगा। मैंने मेरे उठाए मुद्दों पर कोई बात नहीं होने से नाराज था इसलिए मैंने मुंडन करा लिया। हालांकि इस मुलाकात के बाद भी उन्होंने कहा कि उनका विरोध मैं करता रहूंगा। उन्होंने सीएम की आलोचना करने के साथ तारीफ भी की और कहा कि सीएम हमारे मुखिया हैं सरकार को उनसे बढ़िया कोई नहीं चला सकता।
एयरपोर्ट जमीन का किया अवलोकन
विधायक से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने शंभूपुरा में एयरपोर्ट जमीन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन टेकअप की हुई है। ओम बिड़ला यहां के एमपी हैं। वे इतने बड़े पद पर बैठे हुए हैं। पता नहीं साढ़े चार क्यों निकाल दिए। मेरी उनसे इस संबंध में बात भी हुई थी। मैं एक बार फिर उनसे बात करूंगा। उनके लिए यह मामूली बात होगी क्योंकि वे इतने बड़े पद पर बैठे हैं।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
33 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
41 mins agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 hr agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
1 hr ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
2 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
2 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
3 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines