Chiranjeevi Scheme: प्रदेश की जनता को निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई चिरंजीवी योजना से अब तक हजारों लोगों को फायदा मिल चुका है। इसलिए अगर आप सबने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें, क्योंकि रेजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है। बता दें आज रात 12 बजे तक पंजीकृत होने वाले परिवारों को कल से ही इसका लाभ मिल सकेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल या उसके बाद पंजीकरण कराने पर अभ्यर्थियों को मुफ्त इलाज के लिए तीन महीने इंतजार करना होगा। एक नवंबर या बाद में पंजीकरण कराने पर 1 फरवरी 2023 से योजना का लाभ मिल सकेगा। वहीं निःशुल्क इलाज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आज रात 12 बजे तक पंजीकृत होने वाले परिवारों को कल से ही इसका लाभ मिल सकेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 अक्टूबर तक पंजीकृत होने पर आप 1 नवम्बर 2022 से योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। 31 अक्टूबर के बाद पंजीकरण कराने पर योजना का लाभ 1 फरवरी से मिलेगा। यह राज्य सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें राज्य का कोई भी परिवार इस योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुड़ने के लिए उम्र, आयु, वर्ग, आयु की कोई बाध्यता नहीं है।
इस योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को 10 लाख रुपए का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है जबकि दुर्घटना होने पर या फिर स्थाई अपंगता के दौरान सरकार की ओर से 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक-आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषक, संविदा कर्मियों और कोविड-19 के दौरान अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार दे रही है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए नागरिक 31 अक्टूबर 2022 से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। योजना में अपनी पात्रता की जानकारी लेने के लिये योजना की वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in को देखा जा सकता है अथवा 181 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
39 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
7 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines