सौरभ कुमार, पटना: जमुई के लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में डबल जंगलराज चल रहा है। अगर मुख्यमंत्री से बिहार नहीं संभल रहा है तो वे इस्तीफा दे दें। उन्होंने ये बातें बेगूसराय और राज्य के कई हिस्सों में बढ़ रहे अपराध को लेकर कही।
चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है। वहीं, 2024 में नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने पर चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जहां से लड़ना चाहें, लड़े। बिहार से तो वो जीतेंगे नहीं, इसलिए उनके लिए दूसरे ऑप्शन के तौर पर उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेश बचे हैं।
अभी पढ़ें – Indian Army: अगले साल सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी
बेगूसराय के बाद हाजीपुर-पटना में भी फायरिंग
बता दें कि एक हफ्ते पहले बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद रविवार को हाजीपुर और पटना में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहली घटना पटना यूनिवर्सिटी की है। यहां अंबेडकर छात्रावास के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी देर बाद ही दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई और पथराव भी किया गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फायरिंग की दूसरी घटना हाजीपुर में हुई जहां बाइक सवार हमलावरों ने सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। शहर के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि किसी बाइक सवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मौके पर पहुंचने के बाद सड़कों पर गोलियों के खोखे मिले। फिलहाल, जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
अभी पढ़ें – Amarinder Singh Joins BJP: कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल, अपनी पार्टी का भी किया विलय
13 सितंबर को बेगूसराय में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि 13 सितंबर को बेगूसराय में चार बाइक सवारों ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद लापरवाही के आरोप में कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था।
13 सितंबर को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शाम साढ़े पांच बजे दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें नीतीश कुमार नाम का व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने बेगूसराय-मुजफ्फरपुर एनएच 28 पर जाकर तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक पर फायरिंग की, जिसमें गांव रघुनंदपुर निवासी दीपक कुमार घायल हो गया।
जब पहली घटना गोधाना गांव में हुई तो स्थानीय लोगों को लगा कि अपराधिक दुश्मनी के कारण फायरिंग हुई है लेकिन जब दूसरी घटना हुई तब पुलिस को मामले की जानकारी हुई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
54 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR, अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines