नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की धरती बोधगया में दलाई लामा आए हुए हैं। उनको देखने बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग बोधगया में जुटे हैं। इस बीच एक चीनी जासूस को भी देखा गया। बोधगया में चीनी जासूस की खबर से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस ने चीन की एक महिला का स्केच जारी कर उसकी तलाश तेज कर दी है। हालांकि अबतक हाथ खाली है।
दलाई लामा गया में हैं
धर्मगुरु दलाई लामा कुछ दिनों से गया में हैं। उनकी सुरक्षा काफी कड़ी है। फिर भी इस जासूस ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए है। महिला जासूस को बोधगया में दलाई लामा के प्रवचन के दौरान देखा गया था।
अलर्ट हुई पुलिस
गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गया पुलिस को यह इनपुट मिला कि यहां चीन की एक महिला रह रही है। पिछले दो साल से उसके बारे में इनपुट मिल रहे थे। लेकिन अचानक वह महिला गायब हो गई जिससे संदेह पैदा हो रहा है। महिला के चीनी जासूस होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बिहार पुलिस बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल मठों में जासूस को तलाश रही है, लेकिन कहीं कुछ भी अता-पता नहीं चल सका है। डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि ऊपर से ही आदेश हैं। हमें सिर्फ तलाश करने का आदेश दिया गया है। उस संदिग्ध चीनी महिला की पहचान अबतक सांग जियालोन के रूप में की जा रही है। उसका वीजा नंबर 901BAA2J और पीपी नंबर- EH2722976 है। दुबली-पतली काया और सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल वाली संदिग्ध महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है।
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
23 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
42 mins ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
7 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
9 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines