Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी साइबर ठग इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। बिना वीजा के भारत में दाखिल होकर देश के नागरिकों की निजी जानकारी विदेशी गिरोहों तक पहुंचा रहा था। कई राष्ट्रीय एजेंसी भी उससे पूछताछ कर सकती है।
विदेशी गिरोह से था संपर्क
आरोपी इमरान उर्फ तोतला मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा नगर का रहने वाला है। वह अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का अहम हिस्सा है। वह और उसके साथी फर्जी आईडी पर भारतीय मोबाइल सिम (जियो, एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल) एक्टीवेट कर उन पर आने वाले ओटीपी, एसएमएस व अन्य संवेदनशील सूचनाएं फिजीऐप (एक चाइनीज एप्लिकेशन) के जरिए कम्बोडिया में बैठे चीनी नागरिकों को भेजते थे।
डाटा किया जाता है हैक
इन्हीं सूचनाओं के आधार पर भारत की नामी कंपनियों का डाटा हैक कर देश के आम नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। इसके साथ ही भारतीय युवाओं को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश ले जाकर उनसे साइबर ठगी करवाई जाती थी। मना करने पर उन्हें वहां की पुलिस से गिरफ्तार भी करवा दिया जाता था।
पूर्व में पकड़े जा चुके है साथी
इस नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों एक चीनी नागरिक, एक नेपाली और भारतीय नागरिक विनोद उर्फ अगस्त्य भाटी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में तोतला फरार चल रहा था। उस पर ईनाम घोषित किया गया था।
पूरे नेटवर्क की हो रही जांच
बिसरख थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की भी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में कई चैंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। इस नेटवर्क के जरिए देशभर में फैले साइबर अपराधों की कड़ी जोड़ने में यह गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के कोस्टगार्ड अधिकारी से 85 लाख की साइबर ठगी, यूट्यूब से हुई थी शुरूआत
संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
7 mins agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
13 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
13 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
14 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
15 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
16 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines