रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति की बेवफाई से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की अभी 3 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। पति का मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले दिनों वह उसे भगा ले गया, जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।
3 महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज
यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है, सोमवार को हुई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मिली जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की सरोज प्रधान का अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।
यह भी पढ़ें-कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, जो वादे किए उसे पूरा किया; राहुल गांधी
पति की बेवफाई से आहत थी पत्नी
शादी के बाद सरोज अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले पति ओमिका यदुवंशी के पड़ोस की ही एक लड़की को भगा ले जाने के कारण सरोज आहत हो गई। इस मामले के बाद बेटी को परेशान देख उसके माता-पिता उसको अपने घर ले आए थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि मृतका के पास से उसके पति से संबंधित कोई पत्र बरामद नहीं किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की जांच और मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच के दौरान उसके पति के खिलाफ कोई सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
4 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
18 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
21 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
24 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
25 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
27 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
28 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
28 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines