छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अगले 3 घंटे आंधी-तूफान चलने की चेतावनी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chhattisgar: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। अगले कुछ घंटों में प्रदेश में तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने ये संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में इसका असर देखने को मिल सकता है। दोपहर 2 से शाम 5 तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले 2 दिनों में कई जिलों में भी तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम में बड़े बदलाव की आशंका कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में के मौसम में बदलाव आएगा। मंगलवार को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जसपुर महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद कोंडागांव, बस्तर , दंतेवाड़ा सुकमा , बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: