Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन दिनों बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कथित तौर पर गर्मी से 54 लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है।
इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बारिश और बाढ़ के हालात हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्थिति विपरीत है। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और यलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले किस साल चढ़ा 47.2 डिग्री पारा
छत्तीसगढ़ में गर्मियों शुरू होने पर एक बार बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद से बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। सूरज की तपिश के कारण लोगों को अपने घरों में कैद होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जांजगीर जिले में 3 जून 1978 को सर्वाधिक गर्मी पड़ी थी।
इस दिन जिले का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक था, लेकिन 16 और 17 जून को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन था। मौसम विभाग की मानें तो जून के पिछले 20 दिनों में 7 दिन जांजगीर जिले में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा है।
20 जून को मानसून आने की जताई थी आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 18 जून को तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले शुक्रवार को 46.2 डिग्री तापमान था, जबकि शनिवार को तापमान 46.4 डिग्री रहा। मीडिया रिपोर्ट्स और खबरों की मानें तो पूर्व में आशंका जताई गई थी कि 20 जून को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश हो सकती है। हालांकि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इस दिन बारिश की उम्मीद कम है।
इन जिलों में जारी किया अलर्ट
भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, मुंगेरी, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा, बजोदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, राजनांदगाव और दुर्ग जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सूरजपुर, रायगढ़, कोरिया, बलरामपुर, बेमेतरा, बालोद और कांकेर जिले में हीटवेव के साथ येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines