Watch Video Girl Holding up Sketch Of Pm Narendra Modi At Kanker Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचे। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जब पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक स्कूली छात्रा पर पड़ी। छात्रा के हाथों में पीएम मोदी की पेंटिंग थीं। यह देख पीएम मोदी ने अपना भाषण रोक दिया और मंच से बच्ची को आवाज लगाई।
देखिए VIDEO…
पीएम मोदी बोले- चिट्ठी जरूर लिखूंगा
पीएम मोदी ने कहा कि बेटी, मैंने तस्वीर देखी है। आपने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। तुम्हें मेरा आशीर्वाद है। हालांकि, आप थक जाएंगी। आप काफी देर से खड़ी हैं। आपको बैठ जाना चाहिए। मैं पुलिस कर्मियों से अनुरोध करता हूं कि वे छोटी लड़की से स्केच को ले लें और यह मुझ तक पहुंच जाएगी। उस पर अपना पता और नाम लिख दो। मैं तुम्हें एक चिट्ठी अवश्य लिखूंगा। प्रधानमंत्री मोदी के कहने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्ची का नाम और पता नोट किया और उससे स्केच लिया।
फोटो खिंचवाने की अधूरी रह गई ख्वाहिश
जिस लड़की ने पीएम मोदी का स्केच बनाया है, उसका नाम आकांक्षा ठाकुर है। वह पांचवीं की छात्रा है। उसने एक रात में तीन घंटे की मेहनत से पीएम मोदी का स्केच बनाया। वह पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थी, लेकिन उसकी ये इच्छा अधूरी रह गई। आकांक्षा ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि पीएम मोदी यहां आएंगे। मैंने उनके लिए एक स्केच बनाया और उन्होंने कहा कि वह मुझे एक पत्र लिखेंगे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट में अचानक बिगड़ी तबियत, चीफ जस्टिस ने बीच में रोकी सुनवाई
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines