पुलिस में निकली बंपर नौकरी, सब-इंस्पेक्टर से लेकर टाइपिस्ट तक, यहां देखें 300 पदों की पूरी लिस्ट

प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Vishnudev Sahay, Chhattisgarh, Chhattisgarh Police, Sub-Inspector Typist Job

Chhattisgarh Jobs in Dept: पुलिस बल में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। पुलिस में कुल करीब 300 से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है। दरअसल, ये वैकेंसी छत्तीसगढ़ में आने वाली हैं। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन

बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग अलग-अलग रेंज के लिए होगी भर्ती

वहीं, इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। बता दें उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 213 पदों में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48, बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पद शामिल हैं। सरकार के अनुसार यह प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन

जानें कब मांगे जाएंगे आवेदन?

छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार जो युवा पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं, ऐसे लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती के पीछे सरकार की मंशा पुलिस बल में कुशल, सक्षम और युवाओं की भर्ती करके कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। जानकारी के अनुसार जल्द ही अब इन 300 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन

कहां निकलेंगे आवेदन, कैसे कर सकते हैं अप्लाई

इसके लिए जल्द ही छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके अलावा समाचार पत्र और मीडिया के अन्य माध्यमों से इसकी सूचना दी जाएगी। बता दें राज्य के युवा लंबे समय से पुलिस बल में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इन पदों पर भर्ती करने के लिए युवओं को अपने 10, 12वीं और ग्रेजुएशन के दस्तावेज देने होंगे। इन भर्तियों के लिए फिजिकल और लिखित दोनों तरह के टेस्ट होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ