Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Dance Video: छत्तीसगढ़ में इन दिनों 3 दिवसीय राज्योत्सव चल रहा है। आज इस राज्योत्सव का आखिरी दिन है। लेकिन राज्योत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय यहां मौजूद कलाकारों के पास पहुंचे और मांदर बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। सीएम विष्णुदेव साय मांदर बजाते हुए उसकी थाप पर थिरकते हुए अलग ही अंदाज में नजर आए। वहीं छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति से सीएम साय के जुड़ाव को देखकर लोग उनके फैन हो गए। इस दौरान रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया।
छात्राओं का बढ़ाया हौंसला
सीएम विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में प्रश्न माला कार्यक्रम में विजेता रही दानी स्कूल और काली बाड़ी स्कूल के छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। छात्रा किरण साहू सुमन, महिमा वर्मा, लविना वर्मा और दीपिका धीवर ने सीएम विष्णुदेव को समय-समय पर इस तरह के आयोजन करवाने का आग्रह किया। जनसंपर्क की प्रदर्शनी में रिखी क्षत्रिय भिलाई ने छत्तीसगढ की संस्कृति को संजोकर रखने और उनका प्रमोशन करने के लिए छत्तीसगढ के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को प्रदर्शित किया गया है।
यह भी पढ़ें: CG: कुनकुरी को सीएम विष्णुदेव साय की सौगात, विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मंजूर
जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी
बता दें कि जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की अलग अलग योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी परियोजनाओं को दिखाया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी में दिखाई गई योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना की और इसे जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का बेहद खास जरिया बताया। इस मौके पर उन्होंने वहां LED टीव्ही के जरिए से प्रसारित हो रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तरफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में दिए गए भाषण को हेडफोन लगाकर सुना। सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के इस भाषण को ऐतिहासिक बताया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines