राजनांदगांव: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली पहली सेमी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा ट्रेन का स्वागत किया गया।
महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की रविवार से शुरुआत हुई है। दोपहर लगभग पौने दो बजे इस ट्रेन के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए। राजनांदगांव क्षेत्र के लोगों की मांग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से अंततः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को राजनंदगांव रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज मिला है।
इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर भाजपा – कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल के अपने-अपने दावे हैं। इस दौरान डा. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात मिली है।
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के राजनांदगांव पहुंचने से पहले ही इस ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए थे। इस ट्रेन को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज मिलने को लेकर भले ही राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हों लेकिन इस ट्रेन के यहां स्टॉपेज मिलने से यहां के लोगों को बड़ी सौगात मिली है, जिससे लोगों का सफर आसान होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के राजनांदगांव में स्टॉपेज मिलने को लेकर यात्रियों ने कहा कि यह ट्रेन काफी सुविधाजनक है और राजनांदगांव में स्टापेज मिलना काफी हर्ष का विषय है।
ये है किराए का हिसाब
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और ऑटोमेटिक डोर सिस्टम के साथ इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस ट्रेन में अलग-अलग किरायादार निर्धारित है जिसमें चेयर कार में बिलासपुर से राजनांदगांव 1265 रुपए, एग्जीक्यूटिव क्लास में 690 रुपये, राजधानी रायपुर से राजनांदगांव 825 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास में 440 रुपये।
दुर्ग से राजनांदगांव 690 रूपये एग्जीक्यूटिव क्लास में 365 रूपये। राजनांदगांव से नागपुर 1460 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 785 रूपये निर्धारित किया गया है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधाओं को लेकर रेलवे के डीआरएम मनिन्दर उप्पल ने कहा कि यह ट्रेन काफी सुविधा जनक है।
क्या है ट्रेन की Timing
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे जिसमें 14 चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है। इस ट्रेन की कुल यात्री बैठक क्षमता 1128 है। प्रतिदिन वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से नागपुर की ओर सुबह 9:07 बजे और नागपुर से बिलासपुर की ओर शाम 4:44 बजे राजनादगांव रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। राजनादगांव रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन को 1 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम समय लगेगा और उनका सफर आरामदायक साबित होगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines