हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में 'वंदेभारत एक्‍सप्रेस' के ट्रैक पर उतरने की तैयारियां पूरी, इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को वंदेभारत ट्रेन (Vande Bharat Express) की सुविधा जल्द मिलने वाली है। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। ट्रेन 11 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने की संभावना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन की तैयारी भी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद जोन और मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

इस रूट पर इतनी गति से दौड़ेगी ट्रन

बताया जा रहा है कि यह वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल, इसे रेलवे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं।

जीएम ने किया निरीक्षण

इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं। बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम आलोक कुमार ने गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया और सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और नागपुर के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार को स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद अब 130 किलोमीटर की रफ़्तार से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन अब यहां से किया जाएगा।

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें