रायपुर: टमाटर के दाम सातवें आसमान पर है। देश भर में टमाटर के भाव में आग लगी हुई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। रायपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टमाटर खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक जाकर लोन की मांग की। प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के साथ कार्यकर्ता राजधानी में SBI की अलग-अलग शाखाओं में जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेसियों ने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर टमाटर खरीदने के लिए लोन की मांग की। साथी अलग-अलग शाखाओं में जाकर भारतीय स्टेट बैंक से टमाटर खरीदने के लिए लोन मांगा। युवा कांग्रेस के अभिषेक कसार ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का दावा कर सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार पिछले 9 सालों में महंगाई नियंत्रित करने में असफल साबित रही है, जो टमाटर 5-10 रुपये प्रतिकिलो बिकता था आज उसके दाम 140 रुपये प्रतिकिलो पार हो गये है।
उन्होंने कहा कि डॉलर से भी दोगुना टमाटर हो गया हैं। अच्छे दिनों का ख़्वाब दिखाकर नरेंद्र मोदी ने आम जनता की पहुंच से टमाटर को दूर कर दिया इसीलिए आज हम रायपुर शहर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आकर टमाटर खरीदने के लिए लोन मांगने ब्रांच मैनेजर के पास आए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines