हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में लगेगा केंद्रीय मंत्रियों को जमावड़ा, PM मोदी के साथ आ सकते हैं गडकरी-वैष्णव

विज्ञापन

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के कई बड़े नेताओं को जमावड़ा लग सकता है। आने वाले 3 दिनों में केंद्र के साथ बड़े नेता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होंगे। पीएम मोदी रायपुर आने वाले हैं। उनके साथ कई और नेता छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भाजपा के तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को हिट करने की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर है कि कुछ और केंद्रीय मंत्री भी राजधानी पहुंच सकते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रेणुका सिंह मनसुख मंडाविया जैसे नेता रायपुर पहुंच सकते हैं।

फिलहाल इनके तय कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं। नितिन गडकरी, रेल मंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं के आने का कार्यक्रम 7 जुलाई को संभावित है। 7 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में रेल, हाईवे से जुड़े केंद्रीय प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में लॉन्च होंगे।

5 जुलाई का आ रहे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 जुलाई की शाम रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यालय में अमित शाह स्थानीय नेताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरी तरह से चुनावी एजेंडे पर होगी। माना जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश भाजपा के चुनाव लड़ने का एक्शन प्लान लेकर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। स्थानियों नेताओं से फिडबैक लेंगे और आगे का रणनीति तैयार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम रायपुर में होने हैं। पहला पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें