Union Minister Shivraj Singh Chouhan Big Announcement: छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते दिन दुर्ग के नगपुरा में आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 3 हजार 384 नए आवासों की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर उनका अभिनंदन किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज का ऐलान
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब लोगों से उनके आवास का वादा किया था, जो अब साकार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 8.47 लाख लोगों को लाभ मिला हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को पहले से ज्यादा समावेशी बनाने के लिए नई पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। इसमें अब अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास 2.5 एकड़ उपजाऊ जमीन या 5 एकड़ असिंचित जमीन है, अब उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के ‘किसान सम्मेलन’ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान; बोले- धान के साथ सब्जी-फलों का कटोरा बनेगा राज्य
खेती-किसानी को बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खेती-किसानी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेती की लागत को कम करने, फसलों का उत्पादन बढ़ाने और फसल विविधिकरण पर खास फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा धान की नई-नई वायरिटी भी जारी की जा रही है। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत उन्हें कमाई के रास्तों से जोड़ा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आ रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines