Union Minister Mansukh Mandaviya In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीते दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के 2 दिन पहले उनकी याद में जनजातीय गौरव यात्रा आयोजित की गई। इस जनजातीय गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केन्द्रीय श्रम, युवा एवं रोजगार मामले तथा खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कई कैबिनेट मंत्री और हजारों वॉलिटीयर भी शामिल हुए। माई भारत वॉलिंटियर्स की तरफ आयोजित स्थानीय रणजीता स्टेडियम में इस यात्रा की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि उन्हें इस यात्रा से युवा एकजुट होकर समाज को देश के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते है।
देश की विकास योजनाएं
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यात्रा में शामिल होकर उन्हें यहां की आदिवासी संस्कृति, विरासत, यहां के रहन-सहन, वेशभूषा को देखने और जानने का मौका मिला। भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत बनाने के संकल्प लिया; अब हम सबको मिलजुलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने भारत के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं के साथ जुड़कर आप भी देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सैलरी में की बढ़ोतरी
धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष योजना
पदयात्रा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में आदिवासियों का गौरव लगातार बढ़ रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर देश में आदिवासी स्वाभिमान और गौरव दिवस मनाया जाता है। आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आदिवासी समाज की महिला हैं। देश में पीएम जनमन योजना के जरिए जनजातीय समुदाय की तस्वीर बदल रही है। इसके अलावा धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की गई है। इसके लिए 80 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस दौरान सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को भी याद किया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines