Home Minister Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है। बिते दिन गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में राज्य के सहकारिता के विस्तार के लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 33 जिलों में पानी समिति के रूप में ‘पैक्स‘ का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को संपूर्ण जनजातीय विकास के लिए एक नई पब्लिक डेयरी योजना बनानी चाहिए, जो पैक्स, डेयरी और मछली पालन सहकारी संस्था का काम करेगी। इसके लिए हर एक पंचायत में एक सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।
क्या है छत्तीसगढ़ का 2058 ‘पैक्स’ मॉडल
बैठक गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 2058 ‘पैक्स’ ने मॉडल बाय-लॉज को अपना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में ड्राई एरिया ढूंढने के लिए करना चाहिए, इससे राज्य में कोऑपरेटिव के विस्तार में काफी मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कम्प्यूटराइज़ेशन करने की बात कही, उन्होंने कहा कि हर ‘पैक्स‘ को CSC बना देना चाहिए। इससे ‘पैक्स’ की तरफ से अनेक गतिविधियों का लाभ ग्रामीण जनता तक सीधे पहुंच सकेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI को सौंपी महादेव सट्टा ऐप की जांच, 70 केस दर्ज
इथेनॉल प्रोडक्शन पर दी खास सलाह
अमित शाह ने बैठक में आगे इथेनॉल प्रोडक्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि इथेनॉल के प्रोडक्शन के लिए NCCF, नेफेड और राज्य के बीच कॉन्ट्रेक्ट होना चाहिए। इसस किसानों को भी फायदा होगा साथ ही उन्हें मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सके। मक्के की खेती कम लागत हो जाती है, इसके अलावा किसानों का सारा मक्का केन्द्र सरकार MSP पर खरीद रही है। इससे किसान और राज्य सरकार दोनों का फायदा होगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines