Two Sisters Gang Raped In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बहनों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी कजिन के साथ लौट रही थीं। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उनका रास्ता रोका और वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना रायपुर में RIMS मेडिकल कॉलेज के पास हुई। दोनों लड़कियों के आ रहे एक शख्स की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक शख्स ऐसा शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह का बेटा बताया जा रहा है।
गुरुवार रात 10 बजे लौट रही थी सगी बहनें
पुलिस के मुताबिक, 19 और 15 साल की पीड़ित बहने गुरुवार रात 10 बजे राखी बांधकर लौट रही थीं। दोनों बहनों को पिपरहट्टा-गोढ़ी के बीच शराब पी रहे आरोपियों ने रोक लिया। कहा जा रहा है कि पीड़िताओं के साथ बड़ी बहन का मंगेतर भी था। आरोपियों ने पहले मंगेतर की पिटाई की, फिर उसे बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। फिर पीड़िताएं पुलिस के पास पहुंची और वारदात की जानकारी दी।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पीड़ित युवक ने पुलिस को एक आरोपी की बाइक का नंबर दिया जिसकी मदद से पुलिस सभी आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया रहा है कि मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा पूनम ठाकुर अपने दोस्त लव तिवारी और केवल वर्मा के साथ बिलासपुर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines