---विज्ञापन---

रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों से 10 लड़कों ने किया गैंगरेप, भाजपा नेता के बेटे समेत सभी गिरफ्तार

Two Sisters Gang Raped In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बहनों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी कजिन के साथ लौट रही थीं। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उनका रास्ता रोका और वारदात को […]

---विज्ञापन---

Two Sisters Gang Raped In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बहनों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी कजिन के साथ लौट रही थीं। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उनका रास्ता रोका और वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना रायपुर में RIMS मेडिकल कॉलेज के पास हुई। दोनों लड़कियों के आ रहे एक शख्स की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक शख्स ऐसा शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह का बेटा बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

गुरुवार रात 10 बजे लौट रही थी सगी बहनें

पुलिस के मुताबिक, 19 और 15 साल की पीड़ित बहने गुरुवार रात 10 बजे राखी बांधकर लौट रही थीं। दोनों बहनों को पिपरहट्टा-गोढ़ी के बीच शराब पी रहे आरोपियों ने रोक लिया। कहा जा रहा है कि पीड़िताओं के साथ बड़ी बहन का मंगेतर भी था। आरोपियों ने पहले मंगेतर की पिटाई की, फिर उसे बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।  वारदात को अंजाम देने के आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। फिर पीड़िताएं पुलिस के पास पहुंची और वारदात की जानकारी दी।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पीड़ित युवक ने पुलिस को एक आरोपी की बाइक का नंबर दिया जिसकी मदद से पुलिस सभी आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया रहा है कि मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा पूनम ठाकुर अपने दोस्त लव तिवारी और केवल वर्मा के साथ बिलासपुर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2023 02:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola