हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छतीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़े गए दो नक्सली, लेकर जा रहे थे मोटी रकम

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पुलिस ने दो नक्सियों को गिरफ्तार किया है। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने बड़ी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों में एक कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र का रहने वाला 24 साल का युवक है। जो कि कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक कि दो युवक भारी मात्रा में नगदी रकम लेकर बाइक से आ रहे हैं। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने अहेरी के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो युवक रोहित मंगू और विप्लव सिकदार को पुलिस ने रोका और उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो हजार के नोट समेत 27 लाख से अधिक रकम बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गढ़चिरौली पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है नक्सलियों के पास से 27 लाख रुपये मिले हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें