---विज्ञापन---

रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रायपुर: टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम बनेंगे। दिल्ली दौरे से रायपुर लौट गए हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए थे। टीएस सिंहदेव के आते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद हैं। प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा, मोहन मरकाम भी […]

---विज्ञापन---

रायपुर: टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम बनेंगे। दिल्ली दौरे से रायपुर लौट गए हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए थे। टीएस सिंहदेव के आते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद हैं। प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा, मोहन मरकाम भी साथ लौटे हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र के कई वादों को हमने पूरा कर दिया है। बाकी वायदों को भी हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी । बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हैं तैयार हम। महाराजा साहब को बधाई। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 29, 2023 11:45 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola