आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, बोले- लड़ेंगे हक की लड़ाई
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा।
अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का एलान किया है। उन्होंने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतजार है। अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है।
बताया जा रहा है कि नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं। अरविंद नेताम ने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही करीब 20 सीट ऐसे हैं जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक हैं। ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा।
बता दें कि अरविंद नेताम 9 अगस्त को ही अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और PCC चीफ दीपक बैज को भेज दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि ‘मैं कांग्रेस पार्टी का क्रियाशील सदस्य हूं। 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर अपने अनुभव से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का हमेशा प्रयास किया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण मुझे निराशा हुई। नेताम ने लिखा कि प्रदेश सरकार राज्य में आदिवासी समाज के लिए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा प्रदान संवैधानिक अधिकारों के विपरीत काम कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: