हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Road Accident: जगदलपुर में बाइक सवार पर गिरा पेड़, दो लोगों की मौत

विज्ञापन

Jagdalpur: जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। रायकोट के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। हादसे में दो युवकों की मौत गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र चौधरी ने बताया कि भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष, डमरू 22 वर्ष निवासी नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष निवासी कोंडागांव रात करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola