छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 3 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत

Bijapur News: दिवाली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बीजापुर स्थित हिरोलीपारा में मंगलवार को 3 मासूम बच्चे तालाब में डूब गए, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए.

Chhattisgarh News, Chhattisgarh, Bijapur News, Bijapur, pond, death due to drowning, accident, छत्तीसगढ़ न्यूज, छत्तीसगढ़, बीजापुर न्यूज, बीजापुर, तालाब, डूबने से मौत, हादसा

डूबने से मौत

Bijapur News: दिवाली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बीजापुर स्थित हिरोलीपारा में मंगलवार को 3 मासूम बच्चे तालाब में डूब गए, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए. तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का प्रयास भी किया, मगर तीनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. वहीं घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है.

नहाने गए थे तीनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 3 बच्चे नहाने के लिए गांव के तालाब गए थे. इस दौरान तीनों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जिसके बाद बच्चों ने शोर मचा आसपास मौजूद ग्रामीण बच्चों का शोर सुनकर मौके पर पहुचे और बच्चों को बचाने का भी प्रयास किया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को पानी से बाहर निकाला, मगर तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी. बताया गया है कि तीनों बच्चों की उम्र लगभग 4 से 6 साल के बीच थी और वह आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई करते थे. तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया.

परिवारों में मचा कोहराम

जानकारी पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार तालाब काफी गहरा है और पिछले दिनों हुई बारिश के कारण इसका जलस्तर और भी बढ़ गया था. दिवाली के अगले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए जा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ