रायपुर: बिलासपुर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिल्डिंग के पास के नगर निगम खुदाई कर नाले का निर्माण कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह हदासा नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। स्थानीय व्यापारी ने जमकर हंगामा किया और मलबा हटाने से बचाव दल को रोक दिया।
शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम 50 करोड़ रुपए की लागत से नालियों का निर्माण करा रहा है। लेकिन, इसकी प्लानिंग में मनमानी के चलते मानसून शुरू होने के बाद भी काम अधूरा है। जगह-जगह सड़कों व गलियों में खुदाई कर दी गई है। अब मानसून आना को हालात और खराब हो गए। हादसे के बाद दुकान के मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक नाला खुदाई की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम लापरवाही पूर्वक निमार्ण कार्य करा रहा है। जिसका बड़ा खामियाजा एक घर गिरने के रूप में मिला है। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के चलते घर का बेस कमजोर हुआ है, जिसके चलते बड़ी घटना घटी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines