Chhattisgarh Fire VIDEO: दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसा अग्निकांड सोमवार को छत्तीसगढ़ में सामने आया। कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित एक कॉमर्शियल काम्प्लेक्स में सोमवार को भीषण आग लग गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने काम्प्लेक्स की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस अग्निकांड में तीन लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। एक अन्य की हालत गंभीर है। अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
देखिए VIDEO…
दोपहर में थी काफी भीड़
कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के भीतर कई दुकानें हैं। सोमवार की दोपहर काम्प्लेक्स के भीतर काफी भीड़ थी। लोग खरीदारी करने में जुटे थे। अचानक दोपहर में इंडियन बैंक की एक शाखा के अंदर आग लगी। इसके बाद आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान कुछ लोगों को फायरकर्मियों ने सीढ़ियों से नीचे उतरा, लेकिन कुछ लोग पहली मंजिल से नीचे कूद गए।
चार लोग आग में फंसे, तीन की मौत
बताया जा रहा है कि चार लोग ऊपर आग के बीच फंस गए थे। फायर कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इसमें महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। इनकी पहचान रश्मि सिंह, शत्रुघ्न धिरहे और देवेंद्र कुमार के रुप में हुई है। चौथे शख्स का इलाज चल रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे के कारणों का अभी आकलन नहीं किया जा सका है।
यह भी पढ़ें: IndiGo ने बनाया कीर्तिमान: 500 एयरबस प्लेन खरीदने का दिया ऑर्डर, ये अब तक की सबसे बड़ी एविएशन डील
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines