छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से बदली आदिवासी महिला की जिंदगी, व्यवसाय को मिला विस्तार

Chhattisgarh

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। आदिवासी महिलाओं के लिए चलाई गई आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना से कई महिला की जिंदगी बदली है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से हितग्राहियों लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम रसेला की लामेश्वरी कोमर्रा को शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलने से आज उनका परिवार ख़ुशी से जीवन-यापन कर रहा है। लामेश्वरी पूर्व में एक छोटे से दुकान में कम्प्यूटर और फ़ोटोकॉपी का कार्य कर रही थी। ज़िला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित गरियाबंद में संचालित आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के तहत लामेश्वरी कोमर्रा को 2 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया। जिससे वह अपने छोटे से दुकान को विस्तार किया। जिससे उनके व्यवसाय में तेज़ी आई और व्यवसाय अच्छा चलने लगा।

विज्ञापन

व्यवसाय अच्छा चलने से उनके आमदनी में वृद्धि हुई है। आज उन्हें 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह तक आय हो रही है। लामेश्वरी बताती है कि इस योजना से हमें बहुत फ़ायदा मिला है। हमारे छोटे से दुकान को इस योजना से विस्तार मिला है। जिससे हमारे आय में वृद्धि हुई है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ