रायपुर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में बाजी मार ली है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 130, भाजपा 66, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 17 सीट आगे है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कर्नाटक में पार्टी की जीत से खुश दिखे।
‘यह पीएम मोदी की हार है’
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मिठाई बांटी। उन्होंने कहा, इस चुनाव में पीएम मोदी को आगे रखकर वोट मांगा गया था, यह मोदी की हार है। बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है। बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई।
CM बसवराज बोम्मई ने मानी हार
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। कनकपुरा विधानसभा सीट से कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार को जीत मिली है। उधर, BJP नेता और कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। बोम्मई ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines