Bemetara (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर पथराव भी हुआ। मामले को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हिंसा में एक शख्स की जान चली गई। इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
यह पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर की है। आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ लोगाें ने मिलकर एक बच्चे की पिटाई कर दी। इसी घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आए थे। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कुछ लोगों ने एक बच्चे को पीटा। जिसके बाद झड़प हो गई। दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
कई हिरासत में लिए गए
पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि घटना में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के सही कारण की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें: आपकी जेब काटी जा रही है, राहुल गांधी ने किराने की कीमतों को लेकर उठाया महंगाई का मुद्दा
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines