Chhattisgarh Tendu Leaf Collection Process Online Monitoring: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य को बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा ज्यादातर सरकारी कामों को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है। योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी प्रमाणपत्र के आवेदन तक के काम को एक-एक करके ऑनलाइन शिफ्ट किया जा रहा है। इसी के तहत अब राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोसेस की मॉनिटरिंग को भी ऑनलाइन किया जाएगा। इस काम की शुरुआत इस साल से ही ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए से जरिए से की जाएगी। इस बात की जानकारी प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने दी है।
ऑनलाइन होगा मॉनिटरिंग का काम
मंत्री केदार कश्यप ने हाल ही में वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तेन्दूपत्ता संग्रहण, बांस की मल्टीपल इस्तेमाल और वनवासियों की कमाई बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोसेस की मॉनिटरिंग को लेकर फैसला किया गया कि अब इस पर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इससे राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: CG: विष्णुदेव साय सरकार की इस योजना की बदौलत खड़ा किया अपना डेयरी बिजनेस, अब हो रही लाखों में कमाई
5 प्रजातियों के बांस का लाइव प्रेजेंटेशन
इस समय राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा के रेट पर खरीद की जा रही हैं। वहीं, प्राइवेट बायर को सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही प्राइवेट वेयरहाउस में भंडारण के लिए जमा सिक्योरिटी फंड की 100 प्रतिशत वापसी की सहमति भी दी गई है। बैठक में वन विकास निगम के प्रबंध संचालक द्वारा जशपुर, सरगुजा, बैंकुठपुर और सूरजपुर में मिलने वाली 5 प्रजातियों के बांस का लाइव प्रेजेंटेशन किया गया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines