---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू को मिली जिम्मेदारी, CWC में किए गए शामिल

रायपुर: कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान आज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। CWC की इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से केवल ताम्रध्वज साहू का ही नाम है।फूलोदेवी नेताम को स्थाई सदस्य बनाया गया है। इसमें 18 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल […]

---विज्ञापन---

रायपुर: कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान आज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। CWC की इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से केवल ताम्रध्वज साहू का ही नाम है।फूलोदेवी नेताम को स्थाई सदस्य बनाया गया है। इसमें 18 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

CWC की लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी समेत कुल 39 नेता शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री हैं। किसान परिवार से नाता रखने वाले ताम्रध्वज साहू ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत मध्यप्रदेश विधानसभा में 1998-2000 के बीच की थी। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद 2003 और 2008 के चुनाव जीतकर साहू छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य बने।

साहू 2000-2003 तक छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे। 2013 के चुनाव में वह अपनी बेमेतरा सीट से भाजपा के अवधेश चंदेल से हार गए। इसके बाद के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के इकलौते विजयी प्रत्याशी बने। साल 2014 में मोदी लहर के बीच वे लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से जीत दर्ज कर सांसद बने। उन्होंने भाजपा की वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को हराया था।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2023 03:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola