रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को सरकार 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। सहकारिता मंत्री राज्य अंतव्यवसाय सहकारिता वित्त एवं विकास निगम का प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम निवेश अधिनियम की अधिसूचना पटल पर रखेंगे। अनिला भेड़िया दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की अधिसूचना, जयसिंह अग्रवाल आवंटित कृषि भूमि भूस्वामी अधिकार अधिनियम पटल पर रखेंगे।
अनुपूरक बजट में सरकार प्रदेश के कई विभागों से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करेगी। जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट पेश होने पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। आने वाले दो दिन प्रदेश कांग्रेस सरकार और विपक्ष के बीच सदन में हंगामे से भरे रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: पाली में शख्स की हत्या, पत्नी के प्रेमी ने शव को 6 टुकड़ों में काटकर दफनाया
नारायण चंदेल ने कहा कि इन मुद्दों में रेत घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी की भर्ती में हुई गड़बड़ी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गोबर खरीदी में गड़बड़ी जैसे मामले शामिल किए गए हैं। शराब में गड़बड़ी, रेत, कॉलेज, बेरोजगारी भत्ता समेत दर्जनों मामलों में सत्ता से सवाल भी होंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines